Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga: दोस्तों, आज के समय में ज्यादातर विद्यार्थी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं क्योंकि छात्रों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन करियर विकल्प होता है आज के जमाने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है क्योंकि ज्यादातर काम ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के द्वारा ही हो रहे हैं।
आज के समय में कंप्यूटर सिस्टम तथा रोबोटिक सिस्टम या कहें तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल भी खूब किया जा रहा है और आगे चलकर यह बढ़ता ही जा रहा है जिसकी वजह से सॉफ्टवेयर बनाने की जरूरत हो रही है इसीलिए इस फील्ड में करियर बनाने की संभावना और बढ़ती जा रही है क्योंकि कंप्यूटर पर हर कार्य के लिए अलग-अलग तरह के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Read Also :- Kya Diploma Ke Baad UPSC Pariksha de sakte hai
Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga Highlights
पद | सॉफ्टवेयर इंजीनियर |
पोस्ट | Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga |
कोर्स का प्रकार | IIT & B.Tech |
इंजीनियर कोर्स करने में खर्चा | 5 – 8 लाख (अनुभव के आधार पर निर्धारित) |
सैलरी | 5 – 10 लाख |
Offical Website | https://home.iitd.ac.in/ |
Software Engineer Kya Hai
Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga: किसी भी प्रकार का सॉफ्टवेयर बनाने वाले व्यक्ति को सॉफ्टवेयर इंजीनियर कहा जाता है यह इंजीनियरिंग की एक शाखा है जो सॉफ्टवेयर की रचना के विकास से संबंधित होती है सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम सॉफ्टवेयर को डिजाइन करना, विकास और सॉफ्टवेयर के रखरखाव का ध्यान रखना होता है।
इसके अलावा सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट करना और सॉफ्टवेयर में आ रही समस्याओं को दूर करना होता है और सॉफ्टवेयर से जुड़े सभी काम करना सॉफ्टवेयर इंजीनियर का ही काम होता है।
Software Engineer Banane Ke Liye Kya Yogyata Chaiye
Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga: जितने भी विद्यार्थियों ने 12वीं पास कर ली है और 12वीं पास करने के बाद आपकी इच्छा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की है और आप सोच रहे हैं कि 12वीं के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए और 12वीं कक्षा में कौन से विषय से पढ़ाई करनी चाहिए ताकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सके तो इसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है :-
- सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए अभ्यर्थी को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करनी होगी।
- इसके लिए अभ्यर्थी को 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ विषय के साथ पास करनी होगी।
- इसके अलावा उम्मीदवार के पास अच्छी तकनीक और कंप्यूटर का बेहतर ज्ञान होना अनिवार्य है।
- सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के अभ्यार्थियों को गणित और विज्ञान के बारे में ज्यादा ध्यान देना होगा।
- इसके लिए अभ्यर्थी के अंदर तार्किक और समस्या समाधान करने जैसे अच्छे विचार होने चाहिए।
Software Engineer Course Ki Fees Kitni Hoti Hai
Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga: जितने भी अभ्यर्थी 12वीं करने के बाद इंजीनियर कोर्स करना चाहते हैं और कोर्स करने से पहले वह फीस के बारे में जानना चाहते हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कितना रुपए खर्च हो सकता है।
तो आपको बता दें कि इस कोर्स की फीस सभी इंजीनियरिंग कोर्स में अलग-अलग होती है किसी कॉलेज में फीस कम होती है तो किसी कॉलेज में फीस बहुत ही ज्यादा होती है ज्यादातर प्राइवेट कॉलेज में फीस महंगी होती है लेकिन सरकारी कॉलेज में फीस सस्ती होती है।
हालांकि सरकारी कॉलेज में प्रवेश मिलने बहुत कठिन होता है और वहां की फीस भी कम होती है सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा देनी होती है और जिनको सरकारी कॉलेज नहीं मिलता है वह प्राइवेट कॉलेज से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कोर्स करते हैं कुछ प्रमुख कॉलेज में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कोर्स करने के लिए फीस का विवरण कुछ इस प्रकार है :-
प्रमुख कॉलेज (Best College) | कोर्स फीस (Course Fees) |
---|---|
IIT Hyderabad | ₹ 8.88 Lakh |
IIT Kharagpur | ₹ 8.47 Lakh |
IIT Mumbai | ₹ 8.46 Lakh |
IIT Delhi | ₹ 8.40 Lakh |
IIT Kanpur | ₹ 8.31 Lakh |
IIT Madras | ₹ 8.14 Lakh |
Delhi Technical University | ₹ 7.81 Lakh |
NIT Kurukshetra | ₹ 5.67 Lakh |
NIT Durgapur | ₹ 5.51 Lakh |
Software Engineer Ki Salary Kitni Hai
Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga: सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने में कितना खर्चा होता है यह आपने ऊपर जाना अब आप यह सोच रहे होंगे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोर्स पूरा करने और नौकरी मिल जाने के बाद आपको कितनी सैलरी मिलती है आपको बता दें कि इसमें आपका अनुभव के आधार पर सैलरी निर्धारित की जाती है।
इंजीनियर कोर्स आपने किस कॉलेज से क्या है और फिर आपको Software Engineer के विषय में कितना ज्यादा ज्ञान है यह भी निर्भर करता है अगर आपने भारत के किसी अच्छे यानी टॉप आईटीआई कॉलेज से Software इंजीनियर का कोर्स पूरा किया है तो आपको बहुत ही ज्यादा सैलरी मिल सकती है।
यहां पर हम आपको एक्सपीरियंस के आधार पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कितनी सैलरी मिलती है इसके बारे में बताने की कोशिश करेंगे जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है :-
Experience (अनुभव) | Salary (वेतन) Yearly |
---|---|
1 साल का अनुभव | ₹ 4,46,000 |
1 – 4 साल का अनुभव | ₹ 5,42,000 |
5 – 9 साल का अनुभव | ₹ 9,46,000 |
10 – 19 साल का अनुभव | ₹ 15,66,000 |
Conclusion :
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए क्या योग्यता मांगी जाती है इन सभी विषय के बारे में विस्तार से बताया है।
दोस्तों आशा करते हैं हमारी दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को शेयर कर सकते हैं।
FAQs – Software Engineer Banne Ke Liye Kya Karna Hoga
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने में कितना खर्चा आता है?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कोर्स यदि आप प्राइवेट कॉलेज से करते हैं तो आपका 8 से 10 लाख के बीच खर्चा आ सकता है।
12वीं के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें?
12वीं पास करने के बाद रिसर्च इंजीनियर बनने के लिए आपको B.tech या आईआईटी कोर्स करना होगा।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कोर्स कितने साल का होता है?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कोर्स 4 साल का होता है चाहे आप किसी सरकारी कॉलेज से करें या फिर प्राइवेट कॉलेज से आपको 4 साल बाद ही डिग्री मिलेगी।