MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai: जितने भी उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि एमपी ग्राम रोजगार सहायक को क्या-क्या काम करना होता है ताकि यह आप जानकर फैसला ले सकें कि आपको ग्राम रोजगार सहायक बनाना है या नहीं इसलिए आज हम आपको MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai इसकी जानकारी देने वाले हैं।
जितने भी उम्मीदवार ग्राम रोजगार सहायक के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं तो इससे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि ग्राम रोजगार सहायक का क्या काम होता है ताकि आपको यह पता चल जाए की ग्राम सहायक क्या काम करता है और आपको ग्राम सहायक बनाना चाहिए या नहीं ताकि आपको बाद में पछतावा ना हो।
इसी विषय को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको Gram Rojgar Sahayak kaun hota hai और Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai इन विषय के बारे में हम आपको अच्छे से जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें :- MP Gram Panchayat Sachiv Kaise Bane
MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai Highlights
विभाग का नाम | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, म.प्र. |
पोस्ट का प्रकार | MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai |
राज्य | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) |
वेतन | 18,000/- प्रतिमाह |
नौकरी का प्रकार | सरकारी नौकरी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://prd.mp.gov.in/ |
Gram Rojgar Sahayak kaun hota hai
MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai: ग्राम रोजगार सहायक ग्रामीण क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी कर्मचारी होता है ग्राम रोजगार सहायक गांव के विकास में सहायक का काम करता है रोजगार सहायक ग्रामीण समस्याओं और योजना के पात्र लोगों को जानकारी देता है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना ग्राम रोजगार सहायक का महत्वपूर्ण कार्य होता है।
MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai
MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai: जितने भी उम्मीदवार मध्य प्रदेश ग्राम रोजगार सहायक में नौकरी करना चाहते हैं और इससे पहले जानना चाहते हैं कि ग्राम रोजगार सहायक का क्या-क्या काम होता है तो ग्राम सहायक का कार्य इस प्रकार है :-
- जॉबकार्ड प्राप्ति हेतु पंजीयन: ग्राम रोजगार सहायक में आपको मनरेगा के तहत बन रहे जॉब कार्ड का आवेदन प्राप्त करना होगा एवं आवेदन का रजिस्ट्रेशन में दर्ज करना होगा, जॉब कार्ड तैयार कर हितग्राही को उपलब्ध कराना एवं जॉब कार्ड पंजी में इंद्राज करना होगा।
- जॉबकार्ड प्रदाय: जो आपने मनरेगा में जॉब कार्ड बनाए हैं उन तैयार जॉब कार्ड की रसीद प्राप्त करके आपको संबंधित वितरण करना होगा।
- अभिलेख संधारण: मनरेगा के अंतर्गत समस्त नस्तियां जैसे- रोजगार पंजी, जॉबकार्ड पंजी, एक्जिट प्रोटोकॉल पंजीयां, परिसंपत्ति रजिस्टर भुगतान पंजी, मस्टर रोल पंजी, शिकायत पंजी, केशबुक, वाउचर सामाग्री प्रदाय, लेजर बेरोजगारी भत्ता पंजी आदि समस्त अभिलेखों का संधारण करने की जवाबदेही ग्राम रोजगार सहायक की होती है।
- कार्यवार नस्ती संधारण: ग्राम रोजगार सहायक को कार्यवार नस्तियां जिसमें खसरा/खतौनी हितग्राही मूलक कार्यों के आवेदन, कार्यस्थल की फोटो आदि सभी दस्तावेजों के साथ अपलोड करने का काम भी होता है।
- कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं: ग्राम रोजगार सहायक को कार्य शुरू करने के लिए एवं गतिशील रखने के लिए आवश्यक मस्टर रोलों की प्राप्ति करना एवं मस्टर रोल पंजी में दर्ज कराना, कार्यस्थल पर रोजगार गारंटी अधिनियम अनुसार मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना भी ग्राम रोजगार सहायक की जिम्मेदारी है।
- दैनिक मानव दिवस: दैनिक श्रमिकों/मजदूरो की जानकारी अपने दूरभाष पर रोजाना नोट करना और रोज की हाजिरी कार्यभार ग्राम पंचायत में संधारित करना यानी जितने भी मजदूरों ने काम किया है उसकी जानकारी भी आपको नोट करनी होगी।
- 100 दिवस: रोजगार सहायक को रोजगार रजिस्टर में हर हफ्ते प्रविष्टि कर 100 दिवस पूरे करने वाले मजदूरों की जानकारी कार्यक्रम अधिकारियों को उपलब्ध करानी होगी यानी जिन भी मजदूरों ने 100 दिन काम कर लिया है उनकी जानकारी आपको अधिकारियों को देनी होगी।
- शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट: ग्राम सभा के अनुमोदन के हिसाब से शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट में कार्य को शामिल करके शेल्फ और प्रोजेक्ट को अघटन किया जाना भी ग्राम रोजगार सहायक का कार्य होता है।
- लेबर बजट एवं वार्षिक कार्य योजना: लेबर बजट एवं वार्षिक कार्य योजना बनाए जाने में सहायता प्रदान करना भी ग्राम रोजगार सहायक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्यों का चयन करना: रोजगार की मांग को देखते हुए वर्तमान में किए जाने वाले कामों का चयन करना और पूर्व से प्रचलित कार्य में से प्राथमिकता का निर्धारण कर चयन किया जाना भी ग्राम रोजगार सहायक का कार्य होता है।
- कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृत: MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai इस लिस्ट में 11वें स्थान पर प्रशासकीय की स्वीकृति के लिए आदेश तैयार करना भी रोजगार सहायक का कार्य आता है।
- रोजगार की मांग: रोजगार की मांग प्राप्त करके मांग का पंजीकरण करना तथा संबंधित अधिकारी को पार्ती उपलब्ध कराना भी रोजगार सहायक का काम है।
- साइट ऑर्डर बुक: साइट ऑर्डर बुक कार्यस्थल पर उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करना भी रोजगार सहायक का काम होता है।
- कार्यों का मूल्यांकन: ग्राम सहायक को हर हफ्ते एक दिन निर्धारित करना होगा जिसमें ग्राम रोजगार सहायक को उस दिन तक संधारित किए गए मस्टर रोल मूल्यांकन हेतु जनपद में जमा करेगा गत सप्ताह के मूल्यांकन किए गए मस्टर भुगतान हेतु प्राप्त करेगा तथा भुगतान किए गए एवं मूल्यांकन किए गए मस्टर रोल की एमआईएस करेगा।
- एनपीआर: शान द्वारा निर्धारित किए गए प्रारूप में एमपीआर की 20 तारीख तक कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराना भी ग्राम सहायक का कार्य होता है।
- राशि की मांग: निर्धारित 27 कॉलम में राशि की मांग पत्र तैयार कर कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराना।
- जानकारी तैयार करना: महात्मा गांधी नरेगा के तहत नियत जानकारी एवं समय-समय पर अन्य चाही गई समस्त जानकारियां निर्धारित प्रारूप में तैयार कर नियत समय में सचिव को प्रस्तुत करना भी ग्राम रोजगार सहायक का महत्वपूर्ण कार्य होता है।
- ग्राम सभा का आयोजन करना: ग्राम सभा के लिए सचिव के निर्देश अनुसार समस्त दस्तावेजों एवं अभिलेख की तैयारी करना।
- सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति: ग्राम रोजगार सहायक को सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक की जानकारी प्राप्त करके नस्ती में संधारित की जाना मूल्यांकन एवं मजदूरी भुगतान के समय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति के सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करना भी रोजगार सहायक का काम होता हैं।
- निरीक्षण व गुणवत्ता नियंत्रण: MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai इस लिस्ट में 20वें पर ग्राम पंचायत क्षेत्र में योजना के अनुसार चल रहे सभी कामों का निरीक्षण करना व कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में सरपंच ग्राम पंचायत व उपयंत्री को जानकारी प्रदान करना है।
- शान द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य: राज्य शासन परिषद मुख्यालय द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य दायित्व का निर्वाह करना जैसे आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन योजना, लाडली बहना योजना, लाडली बहना आवास योजना और बीच-बीच में जितनी भी योजनाएं आती है उनके संचालन में भी रोजगार सहायक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विशेष सूचना :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कलेक्टर को पर्याप्त कारकों के आधार पर किसी भी समय रोजगार सहायक की सेवा समाप्त करने का अधिकार है यानि अगर आपका काम सही नहीं होता है और कलेक्टर को प्राप्त कारण मिल जाते हैं कि आप सही काम नहीं कर रहे हो तो कलेक्टर को अधिकार मिल जाते हैं कि वह आपकी सेवा समाप्त कर सकता है।
FAQs- MP Gram Rojgar Sahayak ka kya Kaam Hota Hai
ग्राम रोजगार सहायक की सैलरी कितनी है?
ग्राम रोजगार सहायक को प्रतिमाह 18,000 रुपए का वेतन दिया जाता है।
क्या रोजगार सहायक को सरपंच हटा सकता है?
नहीं, ग्राम रोजगार सहायक कर्मचारी को किसी भी गांव का सरपंच नहीं कर सकता यह अधिकार सिर्फ जिले के कलेक्टर को है।
क्या ग्राम रोजगार सहायक की सरकारी नौकरी होती है?
हाँ ग्राम रोजगार सहायक की नौकरी सरकारी होती है लेकिन यह नौकरी Permenant नहीं होती हैं।